सीओ ने स्टेशन पर देखी सुरक्षा व्यवस्था
पीलीभीत, मई 30 -- पूरनपुर। उत्तराखंड के टनकपुर जनपद के पूर्णागिरि धाम पर मेले का आयोजन चल रहा है। ट्रेन से पूर्णागिरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है। इसको लेकर जीआरपी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को जीआरपी लखनऊ के क्षेत्राधिकारी हरिकेश यादव ने पूरनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजाम देखे। ट्रेन के स्टेशन पर आने और जाने के समय अलर्ट रहने के निर्देष दिए गए। इस दौरान जीआरपी थाना अध्यक्ष अभिषेक पांडे, चौकी इंचार्ज विपिन मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.