अमरोहा, मार्च 2 -- आगामी त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिहाज से सीओ सिटी अभिषेक कुमार यादव ने सोमवार को पुलिस बल के साथ शहर में बाइक के अलावा पैदल गश्त करते हुए विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पूरे शहर में मूवमेंट बना रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। विशेषकर मोहल्ला छंगा दरवाजा व छेवड़ा सतर्कता बरतने के साथ पीएसी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।...