हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। सीओ अमित कुमार सैनी ने रविवार को कोतवाली वनभूलपुरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों और हवालात का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभिलेख व लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई और थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ को थाना अभिलेखों के उचित रख रखाव, विवेचना अधिकारियों को अभियोगों की विवेचना में गुणवत्ता निस्तारण व कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...