संतकबीरनगर, मई 26 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने सोमवार की शाम मेंहदावल थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन व कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।सीओ ने सबसे पहले थाना कार्यालय पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों, अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाओं तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा सरकारी कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इसके बाद मालखाना, आयुध कक्ष और बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। हथियारों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- सीओ ने मेंहदावल थाने का किया निरीक्षण निरीक्षण...