दुमका, मई 16 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।काठीकुंड अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी ममता मरांडी ने की। बैठक में ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं सरल, पारदर्शी और समय पर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- आधार के वेरिफिकेशन के लिए कम्पनियों को प्रमाणपत्रबैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान सीओ ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में सभी संचालक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आधार अपडेट तथा विभिन्न ऑनलाइन आवेदनों के निष्...