अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- सीओ गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस लाइन का अद्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जवानों से वैपन हैंडलिग के अलावा अन्य जानकारियां पूछीं। इसके अलावा गणना, कैश और यातायात कार्यालय के अलावा मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा, स्टोर, व्यायामशाला, भोजनालय, राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, कर्मचारी बैरिक आदि की जांच की। यहां प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, एसआई मोहित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...