काशीपुर, जनवरी 30 -- काशीपुर। कोतवाली में शुक्रवार को पुलिस पेंशनर्स की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीओ दीपक कुमार ने की। यहां पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पहचान पत्र, लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी पेंशनर्स की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सीओ ने कहा कि पुलिस पेंशनर विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...