चंदौली, मई 5 -- चंदौली। नगर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने दलबल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखाई। कहा कि सड़क के किनारे तक दुकान लगाने वाले दुकानदारों को चेताया कि नाले के पीछे ही दुकान लगाए जाएं। ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न हो सके। चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए इस तरह से अभियान जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- छतौनी चौक से हटेगा अतिक्रमण: डीएम पुलिस ने नागरिकों और दुकानदारों से अपील किया कि वह न...