घाटशिला, अप्रैल 7 -- पोटका। पोटका अंचलाधिकारी निकीता बाला के निर्देश पर मंगलवार को तेंतला पंचायत के तुड़ी मौजा से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। सीओ अतिक्रमण हटाने मंगलवार को दंडाधिकारी के रूप अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार व राजस्व उप निरीक्षक शांतिराम षांडगी तैनात कर दिया । दोनों दंडाधिकारी पोकलेन व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं अतिक्रमण हटाने का कारवाई शुरू कराया। तुड़ी में मनोज कुमार सिंह,रंजीत मिश्रा, तथा जमशेदपुर रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया गया था। इसका खुलासा सूचना अधिकार के रिपोर्ट से हुआ। अतिक्रमण हटाने के पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को बीपीएलई के तहत मामला दर्ज कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस देते तिथि निर्धारित कर दिया, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सरकारी स्तर...