सीओ ने तीन दिवसीय समर कैंप की कराई शुरूआत
कन्नौज, मई 25 -- तिर्वा। सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत हुई। सीओ तिर्वा व स्कूल के संरक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर समर कैंप की शुरूआत कराई। पहले दिन 168 छात्र-छात्राओं ने समर कैंप में हिस्सा लिया। आयोजित समर कैंप का शुभारंभ करते हुए सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है। सभी विद्यालयों को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। स्कूल के संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। निदेशक आकाश गुप्ता ने बताया कि समर कैंप में नाॅन फायर कुकिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, रंगोली, टच एंड गैस तथा मैंगो पार्टी जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- समर कैंप में दिखा एसबीटी के बच्चों का हुनर जिसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.