गिरडीह, फरवरी 27 -- बगोदर। जमीन की ऑनलाइन रसीद कटवाने के एवज में सीओ के जीप चालक के द्वारा बगोदरडीह निवासी पप्पू कुमार ठाकुर से एक वर्ष पूर्व की गई ऑनलाइन अवैध वसूली मामले को सीओ प्रवीण कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ड्राइवर नागेश्वर ठाकुर को शॉ- काज करते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इस अंतराल में स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने पर कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रुपए लेन-देन का मामला मेरे कार्यकाल का नहीं है। एक साल पूर्व का यह मामला है। मेरे संज्ञान में मामला आने के बाद ड्राइवर को न सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा गया है बल्कि सीआई को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है। दूसरी ओर यह मामला सार्वजनिक होने के बाद ड्राइवर ने रुपया वापस कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.