लोहरदगा, जनवरी 3 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी शनिवार को हरि गोप के नेतृत्व में रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। आंदोलनकारी पारंपरिक पगड़ी बांधकर कुडू ब्लॉक मोड़ पर एकत्र हुए थे। कुडू सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव ने आंदोलनकारियों के जत्थे को झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया। इस दौरान आंदोलनकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रांची जाने वाले आंदोलनकारियों में अश्विनी गोप, हाजी सुल्तान अंसारी, नागेंद्र साहु, ताहिर अंसारी, शिबन महतो, बालकिशुन यादव, लडुवा भगत, बुधि भगत, सुखदेव उरांव, रामदास पासवान, हैसा उरांव सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...