बोकारो, मई 11 -- फुसरो। बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने जरीडीह प्रखंड के अब्दुल हमीद चौक चार नंबर के समीप दोपहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया। वाहन चालकों से कहा कि सड़क सुरक्षा नियम को ध्यान रखते हुए हेलमेट का उपयोग जरूर करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं पीछे बैठने वाले दोनों ही के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट पहनना आवश्यक है। इस दौरान जिस किसी ने हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। कहा कि इस बात का ध्यान रहे कि आपका घर पर कोई इंतजार कर रहा है। आप अपने परिजनों के लिए अनमोल हैं। किसी भी सूरत पर सड़क सुरक्षा नियमों का अनदेखा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...