चम्पावत, अप्रैल 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने चम्पावत के लाइसेंसी गन हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने गन हाउस में रखे हथियारों और कारतूसों के भौतिक स्टॉक का मिलान स्टॉक पंजिका से किया गया। जांच में सभी स्टॉक सही पाए गए। इसके अलावा शस्त्र भंडारों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, और स्ट्रांग रूम की स्थिति का जायजा लिया। लाइसेंस धारकों को बिक्री, मरम्मत और जमा किए गए हथियारों से संबंधित सभी अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...