सीओ ने खुद को घर में किया लॉक, घूसखोरी में गिरफ्तार करने पहुंची निगरानी टीम को देख छिप गए
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पिछले साल रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसी केस में कार्रवाई की गई। निगरानी टीम जब सीओ को अरेस्ट करने उनके आवास पहुंची, तो अंचलाधिकारी ने खुद को घर के अंदर बंद कर दिया और उसे चारों तरफ से लॉक कर दिया। निगरानी टीम ने कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की। प्रभात कुमार पर अतिक्रमण हटवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इस संबंध में उनके खिलाफ दिसंबर 2025 में निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पिछले साल 22 दिसंबर को उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बाजपट्टी पहुंची थी, लेकिन सीओ उस समय किसी कार्य से वह मुख्यालय से बाहर थे। इस कारण वह बच गए थे। प्राप्त जानकारी के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.