गिरडीह, सितम्बर 16 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव के साथ बैठक की। बैठक में बारह सौ से ऊपर वोटर वाले मतदान केंद्र की जगह नए बत्तीस मतदान केंद्र के प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों से विचार विमर्श किया गया। इस पर सभी दलों की सहमति बनी। बैठक में रविन्द्र कुमार, भाजपा नेता पवन साव, अमित साव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, माले नेता किशोरी अग्रवाल, अजीत रजक, सरोज कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.