गिरडीह, मई 9 -- देवरी। देवरी सीओ श्यामलाल मांझी ने शुक्रवार को अंचल क्षेत्र के गिद्धा व कैलूटांड़ मौजा में संचालित पत्थर खदानों की जांच की। खदान के लीज की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां से पत्थर उत्खनन किए जाने के मामले की जांच पड़ताल की गयी। इस संबंध में अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने बताया कि खदानों की जांच की जा रही है। खदानों में 2025 में लीज अवधि समाप्त होने पत्थर का खनन करते हुए पाया गया है। इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मौके पर राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार किरन व हीरोडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सोनो अस्पताल में निगरानी का छापा प्रधान लिपिक 37 हजार रिश्वत लेते गिरप्तार यह भी पढ़ें- हजारीबाग में सभी स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों पर हाईकोर्ट की रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...