साहिबगंज, मई 19 -- बोरियो। अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रभारी सीओ संजय शुक्ला के अध्यक्षता में बैठक सह जनता दरबार का आयोजन हुआ। बैठक में सीओ ने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्राम प्रधानों को जाति, निवास एवं आवास प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए लगान रसीद अनिवार्य से रूप से लगाने का निर्देश दिए। बोरियो से अतिक्रमण हटाने को कहा। बैठक के बाद सीओ ने जनता दरबार लगाकर लोगों की जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की। तीन लोगों के ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया। मौके पर सभी ग्राम प्रधान, अंचल अमीन राजेश कुमार, सीआई, गंगाधर, फूदन सोरेन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...