बगहा, दिसम्बर 1 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद आरटीपीएस काउंटर का सीओ आशीष आनंद के द्वारा सोमवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस कार्यालय में होने वाले सभी कार्य सही तरीके से और ससमय पूरा करने का निर्देश सीओ ने दिया। साथ ही आरटीपीएस कार्यालय के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश बिल्कुल ना हो जिस पर विशेष ध्यान को कहा। कार्यालय काउंटर पर आये महिला और पुरुष का अलग-अलग लाइन लगाने को कहा गया। सीओ ने कहा कि तत्काल पड़ने वाले आवेदन को प्रथामिकता से निर्गत करें। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी समस्या आपलोगों को हो तो अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें। बिजौलियों के चक्कर में पड़ने पर कारवाई की जायेगी। सीओ ने आरटीपीएस काउंटर पर मोटे मोटे अक्षरों में सरकार के द्वारा जारी सेवाओं को लिखवाने को कहा।ता...