विकासनगर, मार्च 18 -- बुधवार को क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह कुटियाल ने विकासनगर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, भवन, बैरक और आवासीय व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान मैस की व्यवस्था और कर्मचारियों के भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही मालखाने का निरीक्षण कर वहां रखे माल के रखरखाव, लंबित मुकदमाती व लावारिस मालों की स्थिति की जांच की गई। संबंधित कर्मियों को मालों के शीघ्र निस्तारण और नीलामी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। थाने में उपलब्ध सरकारी संपत्ति, असलाह और आपदा उपकरणों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मौजूद पुलिसकर्मियों को असलाह की हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया और नियमित रूप से इसे करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.