संभल, नवम्बर 12 -- नव नियुक्त पुलिस आरक्षियों के प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी व अनुशासित बनाने के उद्देश्य से सीओ आलोक भाटी ने मंगलवार को रिक्रूट आरक्षियों के आरटीसी केंद्र, ईश्वर दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बहजोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की समग्र व्यवस्था, शारीरिक दक्षता, ड्रिल अभ्यास और प्रशिक्षण मॉड्यूल की गहन समीक्षा की। सीओ भाटी ने प्रशिक्षकों और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक व नैतिक दृढ़ता विकसित करने का माध्यम है। इसलिए हर आरक्षी को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्रिल अभ्यास और पी...