गिरडीह, फरवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्यामलाल मांझी ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र डहुआटांड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्र की कर्मियों को नियमित रूप से समय पर केंद्र का संचालन करते हुए लाभुकों के बीच टीएचआर, टीकाकरण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ पोषण ट्रैकर एप्प के माध्यम से देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व अन्य कर्मियो द्वारा घर घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के कार्य की जानकारी ली। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...