सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, खनन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
चतरा, जुलाई 27 -- गिद्धौर प्रतिनिधिअवैध बालू के परिवहन पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गिद्धौर अंचल प्रशासन ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बलबल नदी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर हजारीबाग जिले के कटकमसांडी क्षेत्र का बताया जा रहा है।यह कार्रवाई अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। विभागीय निर्देश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.