बस्ती, अप्रैल 10 -- छावनी। कस्बे के रामजानकी तिराहे पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सड़क पर खड़ी टैक्सी गाड़ियों को हटवाते हुए निर्देश दिया कि वाहन सड़क पर खड़े न किए जाएं। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। रामजानकी तिराहे पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। सड़क किनारे नाली की पटरी पर बढ़ाकर दुकान लगाने वाले चाय-पान दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे अतिक्रमण न करें। साथ ही, सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले टैक्सी चालकों को भी अन्य स्थान पर गाड़ियां खड़ी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो लोगों का ...