रामगढ़, जनवरी 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचल पदाधिकारी केके वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दाखिल खारिज संबंधित मामले का निष्पादन करने, लगान वसूली, ई रेवेन्यू कोर्ट, जाति, आय, आवासीय, अवैध जमाबंदी, अमीन नापी, लगान वसूली हेतु कैंप लगाने के आदि कार्य करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया गया। बैठक में विभिन्न अंचल कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...