प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। जीआरपी अनुभाग प्रयागराज कार्यालय में शनिवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अरुण कुमार पाठक ने की।उन्होंने सभी प्रकोष्ठों और थानों में नियुक्त एसजेपीयू अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा, गुमशुदा और बरामद बच्चों से जुड़े मामलों में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...