पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। सीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए और व्यवस्थित तरीके से गेहूं खरीद शुरु कराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम और एएसपी को ज्ञापन भी सौंपे गए। मांगों का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धरना प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के दर्जनों किसान नेता पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच गए। किसान नेताओं द्वारा गिरफ्तारी की चेतावनी के बाद भारी पुलिस फोर्स सीओ कार्यालय में तैनात कर दिया गया। किसान नेता मांगों को लेकर सीओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान नेता स्वराज सिंह ने कहा कि कई बांर मांग किए जाने के बाद गेहूं खरीद व्यवस्था में सुधर नहीं किया गया। किसान नेताओं के मंडी जाने पर पाबंदी लगा दी गई। उन्होंने ...