अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- अल्मोड़ा। रानीखेत सीओ को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में उनके कार्यों, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई। साथ ही नवनियुक्त सीओ भावना कैंथोला का स्वागत किया। यहां सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...