बेगुसराय, जनवरी 27 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। न्यायालय की अवमानना पर भगवानपुर के अंचलाधिकारी को तेघड़ा सिविल कोर्ट में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। मंगलवार को दखल दहानी के वाद संख्या 37/17 में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 29 जनवरी को भगवानपुर अंचलाधिकारी को सदेह उपस्थित होने का आदेश सुनाया है। गौरतलब है कि नापी वाद में भूस्वामी द्वारा वर्ष 2021-22 में आपत्ति जताई गई थी। भू-स्वामी का आरोप है कि सीओ द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...