सीओ को देख फरार हुए अवैध मिट्टी खनन कारोबारी, मचा हड़कंप
रामगढ़, जून 2 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मां बंजारी नगर में मंगलवार को सीओ पतरातू मनोज कुमार चौरसिया को देखते ही अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे कारोबारी में हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना के आधार पर सीओ मनोज कुमार चौरसिया मंगलवार को अचानक जांच करने पहुंचे। खनन स्थल पहुंचते ही मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर कारोबारी फरार हो गए। ज्ञात हो कि होमगार्ड कार्यालय व आवासीय परिसर का काम मां बंजारी नगर में चल रहा है। चयनित स्थल पर पूर्व में ही अवैध मिट्टी खनन कर अवैध कारोबारियों ने बेच दिया गया। अब उसी गड्ढे को भरने के लिए पास की ही एक भूमि से मिट्टी को जेसीबी की मदद से काट कर ट्रैक्टर के माध्यम से निर्माण स्थल वो अन्य जगहों पर मिट्टी की आपूर्ति की जा रही है। मिट्टी के उत्खनन के कारण भूमि का एक बड़ा भूभाग गड्ढे में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.