दरभंगा, फरवरी 27 -- गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम अंचल के कोठराम चौक को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने पहुंचे सीओ को दुकानदारों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। पुलिस के जवानों ने सीओ को भीड़ से हटाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा किया। दुकानदारों का आरोप था कि सीओ कोठराम चौक से अतिक्रमण हटाने में भेदभाव कर रहे हैं। एक ही स्थान पर एक दुकानदार की झोपड़ी को उजाड़ दिया गया जबकि बगल के दुकानदार को छोड़ दिया गया। सीओ अभिषेक आनंद ने आरोप को बेतुका बताया सीओ ने दावा किया है कि कोठराम चौक को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...