बिहारशरीफ, जून 12 -- सीओ को आवेदन, नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अम्बेडकर चौक के पास किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मो. अमजद सिद्दीकी ने सीओ आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया कि चौक के पास सड़क के दोनों ओर नाला पर कब्जा कर लोग मकान और दुकान बना लिये हैं। इससे पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। सीओ राजेन्द्र कुमार राजीव ने बताया कज प्रखंड अध्यक्ष द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में शनिवार को नापी करायी जाएगी। अतिक्रमण पाया गया तो हटाया जाएगा। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण कर घर बनाने से पानी का बहाव अवरूद्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...