जमुई, मार्च 21 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले में अंचल अधिकारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही कठिनाइयों और राजस्व कार्यों में आ रहे गतिरोध को देखते हुए जिलाधिकारी श्री नवीन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। जमीनी विवादों के त्वरित समाधान और राजस्व व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से एडीएम रविकांत सिन्हा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रभारी बीडीओ के लिए एक विशेष राजस्व प्रशिक्षण कार्यशाला समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अंचल अधिकारियों की अनुपस्थिति में भी राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करना है ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना नहीं पड़े। प्रशिक्षण के दौरान भूमि उप समाहर्ता सुजीत कुमार राजस्व से जुड़े सभी तकनीकी औ...