सीओ के सामने मां के मोबाइल पर फिर गूंजी फिरौती की कॉल
कन्नौज, जुलाई 16 -- तालग्राम, संवाददाता। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक राहुल राजपूत के लापता होने और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के मामले में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही उनकी मां के मोबाइल पर दोबारा फिरौती की कॉल आ गई। कॉल आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एसओजी और सर्विलांस टीम ने तालग्राम थाने में डेरा डाल दिया। देर शाम तक शिक्षक का कोई सुराग नहीं लग सका था। हालांकि इस मामले में पुलिस की दस टीमें लगी हैं जो सभी पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हैं। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कटरा बहसार निवासी राहुल राजपूत तालग्राम थाना क्षेत्र के टिकुरियनपुरवा स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.