हाजीपुर, सितम्बर 24 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा बिरन गांव में भूमि विवाद की जांच करने गई सीओ और राजस्व कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मंगलवार को भूमि विवाद के एक मामले की जांच करने अंचल अधिकारी स्मृति साहनी राजस्वकर्मी के साथ गईं थी। सीओ स्मृति साहनी ने जांच के दौरान अरुण सहनी पिता शिवजी सहनी एवं शिवजी सहनी पिता शिवलाल सहनी पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए लालगंज थाने में आवेदन दी हैं। सीओ स्मृति साहनी ने महिला पदाधिकारी से अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। अंचलाधिकारी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर इस तरह की घटनाएं प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर संबंधित आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.