हजारीबाग, मार्च 17 -- बरही प्रतिनिधि। अतिक्रमण के कारण बरही चौक और सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए सीओ चंद्रशेखर कुणाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के पूर्व प्रशासन ने माइकिंग की थी। माइकिंग के बाद आधे से अधिक लोगों ने अपना अपना अतिक्रमण हटा लिया, जो बच गए और ढिठई पर उतारू थे उन्हें जबरन हटाया गया। प्रशासन के लोगों ने समझाते हुए कहा कि उनके अतिक्रमण के कारण जहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वहीं अतिक्रमण के कारण सड़क जाम हो जाता है। बरही चौक के आसपास वाहनों को खड़ा कर खरीददारी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई।फोटो बरही पी 3: बरही चौक पर सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाते प्रशासन के लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...