गोरखपुर, जून 20 -- चौरीचौरा। नगर के गांधीनगर निवासी दीपू गुप्ता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि महराजा होटल में बैठकर अपना कार्य कर रहा था। किसी ने होटल पर कुछ दूर पर चारपहिया वाहन पार्क कर दिया। इसी बात को लेकर दुकान के बगल में रहने वाले रामनवल सिंह और कुछ अन्य अज्ञात में लोगों के साथ एक साथ होकर गोलबंदी बनाकर दुकान में घुस गए और उन्हें और बड़े भाई व अन्य स्टाफ को भद्दी गालियां देने लगे। पूछने पर हत्या करने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...