बोकारो, मई 16 -- चास, प्रतिनिधि। आय प्रमाण पत्र की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने तथा फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से चास अंचल प्रशासन ने अब भौतिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। सेवा राम साहू ने अंचल के सभी राजस्व उप निरीक्षकों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए नोटिस भेजा है। सीओ ने कहा कि बिना भौतिक सत्यापन के आय प्रमाण पत्र जारी होने से गड़बड़ी और अनियमितताओं की संभावना बनी रहती है। अब सभी राजस्व उप निरीक्षकों को आय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रत्येक आवेदन का स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट अग्रसारित करनी होगी। जांच के दौरान संबंधित आवेदक की फोटो भी संलग्न करना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं करने पर आय प्रमाण पत्र को अमान्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि गलत प्रक्रिया के कारण कई लोग मनमर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बनाते हैं, जबक...