हरदोई, मार्च 27 -- टड़ियावां। गांव जगरौली के रामरहीश ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 फरवरी को उसकी पुत्री की शादी थी। 15 को बेटी की विदाई के बाद वह घर से बाहर निकल रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर लेकर पहुंचे गांव के विनय सिंह ने उससे टेंट के पिलर तुरंत हटाने की बात कही। इस पर उसने 10 मिनट में हटाने का अनुरोध किया। इसी बात पर विपक्षी विनय सिंह, मोहित, रोहित और सुधीर ने उसको गालियां देते हुए हाथापाई करते हुए धमकी दी। मामले में सीओ हरियावा के आदेश पर हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...