उन्नाव, मई 24 -- पुरवा। थाना क्षेत्र के मिर्रीकलां गांव की रहने वाली मनीषा पुत्री राजेश के मुताबिक कुछ दिनों पहले मां की मौत बाद से पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। 19 मई की सुबह घर का निर्माण कराते समय गांव के ही विपक्षी जाबेजा गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके बाद विपक्षियों की औरतों ने उन्हें भूमि पर गिराकर पीड़िता व उसकी बहन को लाठी से पीटा और विपक्षियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। जिससे दोनों के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। शोरगुल के बाद ग्रामीणों के आते ही मकान बनाने पर यहीं दफन करने की धमकी दी। वहीं बहन को बेहोशी की हालत में ही ग्रामीण कोतवाली ले गए। जहां पुलिसिया कार्रवाई के अभाव में पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई। सीओ अरविंद चौरसिया के निर्देश पर पुलिस ने विपक्षियों के विरुद्ध संगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हि...