लखीमपुरखीरी, मई 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी एक महिला ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप है कि सीओ के कार्रवाई के निर्देश के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी हरिद्वारी लाल की पत्नी तारादेवी ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 2 मई की रात लगभग 10:30 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उन्होंने नानक चौकी इंचार्ज योगेश को मोबाइल पर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी तहरीर पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। यह भी पढ़ें- सीओ के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट पीड़िता का कहना है कि वह कई बार कोतव...