मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीओ के आकस्मिक हड़ताल पर चले से भूमि संबंधी कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गई है। दाखिल खारिज, परिमार्जन समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे लोग वापस लौट गए। हालांकि कार्यालय में उपस्थित कर्मी पेंडिंग कार्यों को निष्पादन करते देखा गया। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने सीओ पद पर तो पदभार ग्रहण किया। पद खाली न रहे हैं, इसलिए एक फॉर्मेलिटी के रूप में माना जा रहा है। अभी कई सरकारी उपकरण नहीं मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...