गोपालगंज, फरवरी 2 -- भोरे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर के सीओ के साथ भोरे के सीओ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।इसका सीधा असर जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों और आम जनता की बुनियादी सुविधाओं पर पहले ही दिन दिखने लगा है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बीडीओ को अंचल का प्रभार सौंप दिया गया है, लेकिन कार्य के अत्यधिक बोझ के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। हड़ताल की वजह से जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र और क्रीमीलेयर जैसे जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन का काम पूरी तरह रुक गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...