देवरिया, मई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के भीमपुर में शुक्रवार को परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। खुद डीएम मधुसूदन हुल्गी सुरक्षा व्यवस्था जांचने को अपनी गाड़ी की बजाय सीओ की गाड़ी से पहुंच गए। डीएम के अचानक पुलिस की गाड़ी से पहुंचते ही कुछ पुलिस कर्मियों की परेशानी बढ़ गई और लापरवाही देख डीएम ने उन्हें फटकार भी लगाई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने किया 655.45 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याससुरक्षा व्यवस्था मुख्यमंत्री के आने से पहले डीएम सीओ की गाड़ी से अचानक कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। जब वह आगे निकले तो कुछ पुलिसकर्मी भी उन्हें पहचान नहीं पाए। बाद में जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहचान होने के बाद पुलिसकर्मी परेशान हो गए। डीएम ने कहा कि बिना जांच के किस...