सीओ कार्यालय में नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग
भागलपुर, जून 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव अंचल कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों को अंचलाधिकारी कार्यालय में नहीं मिलीं। इससे नाराज लोगों ने अंचल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में राजेश पासवान, सौरभ कुमार, ओम सिंह, हरेराम राय तथा उषा देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अंचलाधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहती हैं, जिसके कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.