लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ की हड़ताल का असर साफ तौर पर देखने को मिला। कार्यालय परिसर आम दिनों की तुलना में सूना-सूना नजर आया। हालांकि कार्यालय में बड़ा बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कुछ कर्मी मौजूद थे, लेकिन वे आने वाले लोगों को हड़ताल खत्म होने के बाद आने की सलाह देकर वापस भेज रहे थे। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में होने वाले अधिकांश दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। अंचल कर्मियों के अनुसार, आवासीय, आय और जाति प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित कार्य फिलहाल बंद है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के आवेदन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले छात्रों, किसानों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.