धनबाद, जून 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। भूधंसान संभावित क्षेत्र मंडल केंदुआडीह गांव को सुरक्षित स्थान पर बसाने को लेकर शनिवार को बाघमारा अंचल कार्यालय में सीओ गिरिजानंद किस्कू की उपस्थिति में बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों की एक बैठक होनी थी। लेकिन मंडल केंदुआडीह गांव के ग्रामीणों ने बहिष्कार करते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए।

ग्रामीणों का बहिष्कार ग्रामीणों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन ने वार्ता में शामिल होने से पहले गांव में एक सप्ताह पहले काटी गई बिजली बहाल करने की बात कही थी, लेकिन बिजली बहाल नहीं की गई। इसी कारण हमलोगों ने बैठक का बहिष्कार किया। अंत में ग्रामीणों की अनुपस्थिति में ही सीओ और बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन की बैठक हुई।

बीसीसीएल प्रबंधन की स्थिति बीसीसीएल प्रबंधन ने मंडल केंदुआडीह गांव की वस्तुस्थिति से सीओ अवगत कराया एवं जल्द से...