लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के अंचल कार्यालयों में सीओ और आरओ की हड़ताल का असर अब आम लोगों पर साफ दिखने लगा है। पिछले चार दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य जरूरी मामलों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कोई काम नहीं हो सका। कई लोग जमीन से जुड़े कागजातों के सुधार, म्यूटेशन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दूर-दराज के गांवों से आए थे। घंटों इंतजार करने के बाद जब उन्हें पता चला कि हड़ताल के कारण काम नहीं होगा तो उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। हड़ताल के चलते अंचल कार्यालय में सन्नाटा जैसा...