नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में अंचल अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों की सोमवार से शुरू हुई हड़ताल ने सारी प्रशासनिक व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। इसके साथ ही, विगत 11 फरवरी से जारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल ने भी पूरी तरह से प्रशासनिक मशीनरी को हिलाकर रख दिया है। इस क्रम में, राजस्व कर्मचारी बुधवार को नवादा जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे कर सरकार से अपनी मांगें मनवाने का दबाव बनाएंगे। जिले के 14 प्रखंडों, 182 पंचायतों और 1099 राजस्व गांवों में कामकाज पूरी तरह ठप हो जाने के बाद लाखों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। हड़ताल के कारण जिले भर में जमीन संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, दाखिल-खारिज प्रमाण पत्र, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी कार्य...