पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के सभी 14 अंचल में अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से भू-विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई पूरी तरह ठप हो गई है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीओ व आरओ के हड़ताल में शामिल रहने के कारण दाखिल खारिज, परिर्माजन सहित जाति और आय आदि विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने का काम प्रभावित हुआ है। एडीएम रवि राकेश ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में सीओ व आरओ हड़ताल पर हैं। अब बीडीओ को चार्ज दिया जा रहा है ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। सीओ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से राजस्व कार्य प्रभावित हुआ है। अंचल क्षेत्र में जमीन से जुड़े कार्य जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन समेत अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्...